झज्जर के नेशनल हाईवे पर रामपुर गांव के पास चलती कार में लगी आग

झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को गांव रामपुरा के पास एक चलती कार में आग लग गई। गनीमत यह रही कि जब तक कार में लगी आग ने उग्र रूप लिया तब तक उसमें सवार दोनों युवक निकल कर बाहर आ चुके थे। कार में धुआं निकलने के बाद एकाएक लपटें उठने लगी और देखते ही देखते सब स्वाहा हो गया। राहगीरों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से फायर ब्रिगेड को दी। दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। जानकारी अनुसार पानीपत जिले के शाहपुर निवासी संदीप अपने के मित्र के साथ झज्जर स्थित एक दुकान से अपने घर के लिए मार्बल पत्थर खरीदने के लिए आ रहे थे। झज्जर सांपला रोड पर रामपुरा गांव के पास अचानक उनकी कार से धुआं निकलने लगा। उन्होंने तुरंत गाड़ी को रोककर धुएं का कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। बदलते मौसम में तेज हवा के कारण चंद ही मिनटों में आग ने पूरी गाड़ी को राख कर दिया। दुजाना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ करते हुए आवश्यक कार्रवाई की।

झज्जर के नेशनल हाईवे पर रामपुर गांव के पास चलती कार में लगी आग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 17:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झज्जर के नेशनल हाईवे पर रामपुर गांव के पास चलती कार में लगी आग #VaranasiLiveNews