खड़ी डीसीएम में बस ने मारी टक्कर, पांच यात्री घायल

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। महाराजगंज रोड स्थित हीरो एजेंसी के पास सड़क किनारे खड़ी एक डीसीएम में यात्री बस जा घुसी। हादसे में बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए, हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ। बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे, जो गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-5 बारवां चौराहे से नेपाल के मदरिया पहाड़ स्थित मेले में शामिल होने जा रहे थे।

खड़ी डीसीएम में बस ने मारी टक्कर, पांच यात्री घायल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 11:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


खड़ी डीसीएम में बस ने मारी टक्कर, पांच यात्री घायल #VaranasiLiveNews