बाराबंकी में खड़ी पिकअप से टकराई बस, चालक के सीने में घुसा एंगल, 100 मीटर दौड़ती रही बस

बाराबंकी में सोमवार शाम अयोध्या से आ रही परिवहन निगम की बस सड़क किनारे सोलर पैनल के लोहे के एंगल लदी खड़ी पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंगल बस का शीशा तोड़ते हुए चालक के सीने में जा घुसा और दूसरी ओर निकल गया। पिकअप नेडा की थी और सोलर पैनल के एंगल लादकर खड़ी थी। हादसा अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर बघौरा गांव के पास हुआ। हादसे के वक्त बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जोर का झटका लगने से चीख पुकार मच गई। यात्रियों के अनुसार, चालक के गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बस करीब 100 मीटर तक अनियंत्रित आगे बढ़ती रही और डिवाइडर से टकराकर रुक गई। यात्री चिल्लाते हुए बस से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में सफदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। चालक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनकी पहचान अयोध्या जिले के निवासी फकीर अहमद के रूप में हुई। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित दूसरे वाहन से भेजा गया।

बाराबंकी में खड़ी पिकअप से टकराई बस, चालक के सीने में घुसा एंगल, 100 मीटर दौड़ती रही बस #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 17:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बाराबंकी में खड़ी पिकअप से टकराई बस, चालक के सीने में घुसा एंगल, 100 मीटर दौड़ती रही बस #VaranasiLiveNews