खन्ना में होटल के कमरे से मिली खून से लथपथ युवक और महिला की लाश
खन्ना के एक नामी होटल में बुधवार शाम एक युवक और महिला के खून से लथपथ शव कमरे से बरामद हुए। दोनों के सिर में गोली लगी थी। माैके से 9 एमएम की पिस्टल भी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, युवक और महिला बुधवार तड़के होटल के कमरा नंबर 104 में पहुंचे थे। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर होटल कर्मचारी को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर जवाब नही मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दोनों के शव पड़े थे।
खन्ना में होटल के कमरे से मिली खून से लथपथ युवक और महिला की लाश #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 09:44 IST
खन्ना में होटल के कमरे से मिली खून से लथपथ युवक और महिला की लाश #VaranasiLiveNews
