नाली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तिलशहरी खुर्द गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में सोमवार की सुबह जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला हुआ जिसमें दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। तिलसहरी खुर्द गांव में बाजार के पास रहने वाली रेशमा पत्नी रसीद तथा आसमा पत्नी शहीद ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले रामबाबू, संजय, संदीप, अजय तथा मंजू और सुंदरी ने मिलकर लाठी डंडों से मारा पीटा है। जबकि दूसरे पक्ष ने भी रेशमा और आसमा तथा रसीद और शहीद पर मारपीट करने का आरोप लगाया है दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हैं जिनमें से मंजू की हालत गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि नाली को लेकर विवाद हुआ था दोनों पक्षों से लोग घायल है उनका उपचार कराया जा रहा है साथ ही तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नाली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई लोग घायल, महिला की हालत गंभीर #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 26, 2026, 15:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नाली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई लोग घायल, महिला की हालत गंभीर #VaranasiLiveNews