हरियाणा के रोहतक में दिखी काली गिलहरी

हरियाणा के रोहतक में काली गिलहरी देखी गई है। काले रंग की गिलहरी को दुर्लभ माना जाता है। सामान्य तौर पर यहां स्लेटी-भूरे रंग की गिलहरियां पाई जाती हैं। लेकिन यहां काली गिलहरी दिखना लोगों में कोतूहल का विषय बन गया है। शहर के प्रेम नगर क्षेत्र में काली गिलहरी देखी गई है। जो नीम के पेड़ पर अटखेलियां करती दिखी और कुछ देर बाद छलांग लगाकर पास के ही एक मकान की दीवार पर जा पहुंची। यहां काली गिलहरी को देखकर लोगों में आश्चर्य हो रहा है। वहीं, एमडीयू के जीव विज्ञान विभाग की अध्यक्षा प्रो. मिनाक्षी शर्मा का कहना है कि यह कोई अलग प्रजाति नहीं है, बल्कि आनुवांशिक परिवर्तन से रंग काला होता है। मेलेनिन तत्व की अधिकता के कारण गिलहरी का रंग काला होता है। आमतौर पर काली गिलहरी हरियाणा में नहीं पाई जाती है। काले रंग की गिलहरी भारत के केरल राज्य में देखी जाती है।

हरियाणा के रोहतक में दिखी काली गिलहरी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2025, 12:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हरियाणा के रोहतक में दिखी काली गिलहरी #VaranasiLiveNews