डीएम की गाड़ी रोक भाजपा का प्रदर्शन, अजय राय और राहुल गांधी के पुतले फूंके; VIDEO

वाराणसी कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता अजय राय और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचे जिलाधिकारी की गाड़ी को रोककर नारेबाजी की। इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अजय राय व राहुल गांधी के पुतले फूंके। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर देश के प्रधानमंत्री का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

डीएम की गाड़ी रोक भाजपा का प्रदर्शन, अजय राय और राहुल गांधी के पुतले फूंके; VIDEO #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 11:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


डीएम की गाड़ी रोक भाजपा का प्रदर्शन, अजय राय और राहुल गांधी के पुतले फूंके; VIDEO #VaranasiLiveNews