Video: सिरमौर जिला परिषद पर भाजपा काबिज, शिवानी अध्यक्ष और बलदेव भंडारी उपाध्यक्ष निर्वाचित

सिरमौर जिला परिषद में भारतीय जनता पार्टी ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। मंगलवार को नाहन में आयोजित बैठक में ददाहू वार्ड की सदस्य शिवानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और सराहां वार्ड के सदस्य बलदेव भंडारी को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा समर्थित 13 जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिया। कोरम पूरा होने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें शिवानी और बलदेव भंडारी को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवानी और उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद दोनों पदाधिकारियों ने जिला परिषद के माध्यम से विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और सभी क्षेत्रों को साथ लेकर चलने का भरोसा जताया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Video: सिरमौर जिला परिषद पर भाजपा काबिज, शिवानी अध्यक्ष और बलदेव भंडारी उपाध्यक्ष निर्वाचित #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 14:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: सिरमौर जिला परिषद पर भाजपा काबिज, शिवानी अध्यक्ष और बलदेव भंडारी उपाध्यक्ष निर्वाचित #VaranasiLiveNews