Bilaspur News: नकराना पंचायत में भूस्खलन से मकान पर खतरा, पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए युवा

श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र की नकराना पंचायत में लगातार हो रही बारिश के बीच भूस्खलन से एक रिहायशी मकान खतरे की जद में आ गया। पहाड़ी से मलबा और मिट्टी खिसकने के कारण मकान के आसपास की जमीन धंसने लगी, जिससे परिवार दहशत में है। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस सेवा दल के युवा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाई। कार्यकर्ताओं ने परिवार को तिरपाल उपलब्ध करवाई तथा मकान के क्षतिग्रस्त हिस्से को ढककर बारिश से होने वाले अतिरिक्त नुकसान को रोकने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द राहत और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मकान को और अधिक नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने भी प्रशासन से प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने और मकान की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।

Bilaspur News: नकराना पंचायत में भूस्खलन से मकान पर खतरा, पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए युवा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 13:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Bilaspur News: नकराना पंचायत में भूस्खलन से मकान पर खतरा, पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए युवा #VaranasiLiveNews