हरहुआ में फोल्डिंग नंबर प्लेट लगी बाइक सीज, पुलिस ने की कार्रवाई; VIDEO

बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौराहे पर शुक्रवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऐसी स्पोर्ट्स बाइक पकड़ी जिसका नंबर प्लेट देखकर स्थानीय लोग भी हैरान नजर आये। बाइक में फोल्डिंग नंबर प्लेट लगी थी जिसे बाइक चलाते समय ही पलक झपकते ही मोड़कर पूरी तरह छिपाया जा सकता था। चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर बाइक पर पड़ी तो पीछे नंबर प्लेट दिखाई नहीं दी। रुकने का इशारा करने पर चालक बाइक लेकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम जीशान खान निवासी हरहुआ डीह बताया। जांच में सामने आया कि बाइक की नंबर प्लेट को मॉडिफाई किया गया था। प्लेट बंद फोल्ड होने पर बाइक बिना नंबर प्लेट की नजर आती थी जबकि खोलने पर नंबर स्पष्ट दिखाई देता था। वहीं आगे के प्लेट पर डीएम ऑफिस लिखा हुआ था। इस बारे में बड़ागांव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि फोल्डिंग नंबर प्लेट लगी बाइक को सीज कर दिया गया है। ऐसे बाइक चालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

हरहुआ में फोल्डिंग नंबर प्लेट लगी बाइक सीज, पुलिस ने की कार्रवाई; VIDEO #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 19:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हरहुआ में फोल्डिंग नंबर प्लेट लगी बाइक सीज, पुलिस ने की कार्रवाई; VIDEO #VaranasiLiveNews