Bijnor: होली पर जंगलों की सीमाओं पर बढ़ी सतर्कता
कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा पर वन विभाग ने अवैध शिकार व जंगल में संदिग्ध लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। रात दिन गश्ती दल बिजनौर जनपद की सीमा की चौकसी में लगे हैं। उप प्रभागीय वनाधिकारी अमित ग्वासीकोटि के अनुसार वह स्वयं कालागढ़, झिरना व ढेला रेंज की गश्त पर निगाह लगाए हैं। कालागढ़ व झिरना रेंज के वनक्षेत्राधिकारी एनके रूवाली के अनुसार कालागढ़ की दक्षिणी सीमा जनपद बिजनौर से लगी होने के कारण पहले से ही संवेदनशील है। यहां से बाहरी लोगों के वनों में प्रवेश की आशंका बनी रहती है।
Bijnor: होली पर जंगलों की सीमाओं पर बढ़ी सतर्कता #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 11:19 IST
Bijnor: होली पर जंगलों की सीमाओं पर बढ़ी सतर्कता #VaranasiLiveNews
