भिवानी नगर परिषद ने आरसीसी सड़क निर्माण पर बहाए करोड़ों, अब बरसाती जलभराव से बना दरिया

नगर परिषद ने शहर के पॉश इलाका सेक्टर 23 में आरसीसी सड़क निर्माण पर करोड़ों का बजट बहा डाला, लेकिन अब हल्की बरसात में ही सड़क दरिया बनी है। जिसमें बारिश के पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। घरों के आगे बारिश का पानी जमा है वहीं वाहनों की आवाजाही भी बरसाती जलभराव के अंदर से ही हो रही है। सेक्टर 23 निवासियों का कहना है कि नगर परिषद के ठेकेदार ने काम में भारी अनियमितताएं बरती हैं, जिसकी वजह से नई सड़क पर ही बारिश के पानी का ठहराव हो रहा है। सड़क निर्माण के साथ ही बरसाती पानी की निकासी की भी व्यवस्था बेहद जरूरी थी, लेकिन ठेकेदार ने ऐसा कुछ काम नहीं किया। वहीं नगर परिषद अधिकारी भी अब सड़क निर्माण के बाद अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। नई आरसीसी सड़क बनने के बाद भी शहर के पाश इलाका सेक्टर 23 के लोग हल्की बारिश में ही जलभराव की परेशानी झेल रहे हैं, जबकि मानसून के हालातों के बारे में सोचकर ही सिहर उठे हैं।

भिवानी नगर परिषद ने आरसीसी सड़क निर्माण पर बहाए करोड़ों, अब बरसाती जलभराव से बना दरिया #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 23, 2026, 16:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी नगर परिषद ने आरसीसी सड़क निर्माण पर बहाए करोड़ों, अब बरसाती जलभराव से बना दरिया #VaranasiLiveNews