VIDEO: यूजीसी बिल के समर्थन में भीम आर्मी का धरना, जल्द लागू करने की मांग

कासगंज में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यूजीसी बिल के समर्थन में सोरों गेट स्थित आंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यूजीसी बिल को जल्द लागू करने की मांग उठाई। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए और यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से लागू किए गए यूजीसी बिल पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने शिक्षा को सामाजिक न्याय और समानता की कुंजी बताया था। इस बिल के लागू होने से वंचित, दलित, पिछड़े और कमजोर वर्ग के छात्रों के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने में मदद मिलेगी। यूजीसी बिल उच्च शिक्षा में पारदर्शिता, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक माध्यम है। कार्यकर्ताओं ने बिल का समर्थन करते हुए सरकार से इसे जल्द लागू करने की मांग की।

VIDEO: यूजीसी बिल के समर्थन में भीम आर्मी का धरना, जल्द लागू करने की मांग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 10, 2026, 17:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: यूजीसी बिल के समर्थन में भीम आर्मी का धरना, जल्द लागू करने की मांग #VaranasiLiveNews