Jammu: पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
रियासी में रविवार को विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। नगर के वार्ड नंबर तेरह रूपनगर में स्थित प्राचीन वजीरों की बावली में भंडारा हुआ। पनासा गांव में स्थित धार्मिक स्थल अर्जुन देवता में भी भंडारा हुआ। अगार बल्लियां में स्थित समाधि मंदिर में भी विशाल भंडारा हुआ। तीनों स्थानों पर हुए भंडारे की शुरुआत पूजा के साथ की गई। दोपहर को भंडारा शुरू कर आने वाले लोगों को प्रसाद बांटा गया। सभी स्थानों पर प्रसाद ग्रहण करने वालों की भीड़ उमड़ी।
Jammu: पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 18:17 IST
Jammu: पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद #VaranasiLiveNews
