'भागो... भागो... आग लग गई!' कोचिंग और लाइब्रेरी से बाहर दौड़े छात्र, गोंडा में मॉकड्रिल में परखी गई तैयारी
'भागो भागो आग लग गई' की आवाज गूंजते ही गोंडा में कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं तेजी से सीढ़ियां उतरकर खुले मैदान की ओर दौड़ पड़े। हालांकि, यह कोई वास्तविक हादसा नहीं था, बल्कि अग्निशमन विभाग द्वारा कराया गया मॉकड्रिल था। इसमें आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी और बचाव के उपायों का अभ्यास कराया गया। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिले में भी फायर सेफ्टी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में अग्निशमन विभाग के उप निरीक्षक नितेश शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान फायर अलार्म, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास मार्ग और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। मॉकड्रिल के दौरान छात्रों को बताया गया कि आग लगने पर घबराने के बजाय व्यवस्थित तरीके से बाहर निकलना चाहिए। विभागीय अधिकारियों ने अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग का भी प्रदर्शन किया और आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने मानकों का पालन न करने वाले और अमान्य रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
'भागो भागो आग लग गई!' कोचिंग और लाइब्रेरी से बाहर दौड़े छात्र, गोंडा में मॉकड्रिल में परखी गई तैयारी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 14:53 IST
'भागो भागो आग लग गई!' कोचिंग और लाइब्रेरी से बाहर दौड़े छात्र, गोंडा में मॉकड्रिल में परखी गई तैयारी #VaranasiLiveNews
