VIDEO: बरेली में बीडीए के अफसरों ने कोचिंग सेंटरों में की जांच, कार्रवाई से मची खलबली
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुई दर्दनाक घटना के बाद बरेली प्रशासन विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने टीम के साथ मंगलवार सुबह से शहर के कई इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल और व्यावसायिक स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों और व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां पाईं गईं। उन्होंने संचालकों को तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए। बीडीए उपाध्यक्ष ने संस्थानों के दस्तावेज और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की बारीकी से जांच की। कई कोचिंग सेंटरों में मानक पूरे नहीं थे। इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में खलबली मच गई। कई संचालक कोचिंग सेंटरों में ताला लगाकर चले गए।
VIDEO: बरेली में बीडीए के अफसरों ने कोचिंग सेंटरों में की जांच, कार्रवाई से मची खलबली #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 15:04 IST
VIDEO: बरेली में बीडीए के अफसरों ने कोचिंग सेंटरों में की जांच, कार्रवाई से मची खलबली #VaranasiLiveNews
