Barabanki : दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, इस तरह दबोचे गए
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की बाराबंकी यूनिट ने सोमवार को तीन तस्करों को गिरफ्तार कर एक किलो 26 ग्राम स्मैक बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.05 करोड़ रुपये है। गिरफ्तारी फैजाबाद-लखनऊ हाईवे स्थित हैदरगढ़ रोड अंडरपास के पास हुई। पकड़े गए आरोपियों में बदोसराय मरकामऊ निवासी बबलू, जैदपुर के चंदौली निवासी मोहम्मद जैद व बदरुद्दीन उर्फ शादाब शामिल हैं। पूछताछ में बदरुद्दीन ने बताया कि बरामद स्मैक उसी की है और वह इसे बबलू को बेचने आया था। बबलू ने स्वीकार किया कि वह यह माल नेपाल के एक ग्राहक को बहराइच में बेचने वाला था। टीम ने तस्करों के पास से एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस और 1520 रुपये नकद बरामद किए हैं। एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक अयनुद्दीन के मुताबिक गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
Barabanki : दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, इस तरह दबोचे गए #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2025, 17:06 IST
Barabanki : दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, इस तरह दबोचे गए #VaranasiLiveNews
