VIDEO: जेपी नगर सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण, गैर हाजिर मिले दो चिकित्सक

बलिया के जेपी नगर सीएचसी पर तैनात डॉक्टर पवन कुमार व फार्मासिस्ट आशुतोष त्रिपाठी के बीच कहासुनी का वीडियो वायरल होने के बाद 11 दिन बाद सीएमओ डॉ. आनंद सिंह ने बुधवार को सीएचसी जेपी नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सुबह करीब 11 बजे तक कोई चिकित्सक ओपीडी में नहीं था, मरीज बाहर बैठकर इंतजार कर रहे थे। सीएमओ खुद ओपीडी में बैठकर 15 से अधिक मरीजों का इलाज किया। सीएमओ के निरीक्षण की खबर पर करीब आधे घंटे बाद तैनात चिकित्सक डॉ. पवन सिंह व डॉ. पीपी सिंह पहुंचे। सीएमओ ने दोनों को फटकार लगाते हुए समय से उपस्थित होने की चेतावनी दी। स्थानीय लोगों ने एक्सरे मशीन होने के बावजूद न चलने की शिकायत किया। सीएमओ ने जल्द चालू कराने का आश्वासन दिया।

VIDEO: जेपी नगर सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण, गैर हाजिर मिले दो चिकित्सक #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 15:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: जेपी नगर सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण, गैर हाजिर मिले दो चिकित्सक #VaranasiLiveNews