जमीन और रुपये के लालच में भाई-भतीजे ने की थी बाबूलाल की हत्या

वाल्टरगंज पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के सगे भाई और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन और रुपये के लालच में भाई और भतीजे ने बाबूलाल की हत्या की थी। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर अर्जुन गांव के रहने वाले बाबूलाल 50 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में 18 जून को बस्ती डुमरियागंज सड़क के बगल स्थित एक कोचिंग सेंटर के समीप चकमार्ग पर लोगों ने देखा था। बाबूलाल में मुंह में गमछा ठूसा हुआ मिला था। इस मामले में मृतक के सगे भाई शिवकुमार चौधरी ने ही हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की, तो परत-दर-परत सच सामने आ गया।

जमीन और रुपये के लालच में भाई-भतीजे ने की थी बाबूलाल की हत्या #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 06:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जमीन और रुपये के लालच में भाई-भतीजे ने की थी बाबूलाल की हत्या #VaranasiLiveNews