VIDEO : Ayodhya: होलिका दहन पर भद्रा का साया, चंद्र ग्रहण का भी दिखेगा असर, कल रंग खेलने के दौरान फाल्गुन पूर्णिमा और शिव वास योग का दुर्लभ संयोग

रामनगरी में चारों तरफ होली का उल्लास नजर आ रहा है। इस बार होलिका दहन पर जहां भद्रा का साया रहेगा, वहीं चंद्र ग्रहण का भी असर दिखेगा। ज्योतिषाचार्य अरुण सिंघल ने बताया कि इस वर्ष की होली का पर्व खास ज्योतिषीय संयोगों के साथ मनाया जा रहा है। 14 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा और शिव वास योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसके अलावा चंद्र ग्रहण, अभिजीत मुहूर्त और कई अन्य मंगलकारी संयोग हैं, जो शांति, समृद्धि और सुख का वादा करते हैं। ज्योतिषाचार्य अरुण सिंघल ने बताया कि इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया दिन भर रहेगा। रात 11:40 बजे तक भद्रा है। उसके बाद ही होलिका दहन हो सकता है। पूरे जनपद में 2195 जगहों पर होलिका दहन होना है। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Ayodhya: होलिका दहन पर भद्रा का साया, चंद्र ग्रहण का भी दिखेगा असर, कल रंग खेलने के दौरान फाल्गुन पूर्णिमा और शिव वास योग का दुर्लभ संयोग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 13, 2025, 19:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Ayodhya: होलिका दहन पर भद्रा का साया, चंद्र ग्रहण का भी दिखेगा असर, कल रंग खेलने के दौरान फाल्गुन पूर्णिमा और शिव वास योग का दुर्लभ संयोग #VaranasiLiveNews