अयोध्या में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को गहनाग देव मंदिर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

अयोध्या में पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को विकासखंड, मिल्कीपुर के पारा ब्रह्मानान गांव स्थित गहनाग देव मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।दुग्धाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा।गहनाग बाबा की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। गहनाग देव स्थान पर श्रावण मास में सोमवार व शुक्रवार को विशाल मेला लगता है।आसपास व दूरदराज से श्रद्धालु परिक्रमा करने व बाबा की भभूत लेने के लिए पहुंचते है।महिलाएं विशेष रूप से गहनाग बाबा की परिक्रमा कर पूड़ी-लप्सी का प्रसाद चढ़ाती है।मान्यता है कि परिक्रमा कर पूड़ी लप्सी का प्रसाद चढ़ाने पर बाबा मुरादें पूरी करते है। श्रद्धालुओं की आस्था व सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मेले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की है।मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए CCTV कैमरों से निगरानी भी सुनिश्चित की गई है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राजेश सिंह ने आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।जिससे किसी भी संभावित घटना से बचा जा सके।

अयोध्या में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को गहनाग देव मंदिर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 12:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अयोध्या में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को गहनाग देव मंदिर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब #VaranasiLiveNews