अयोध्या में सिर्फ 36 कोचिंग संस्थानों के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी
लखनऊ में हाल ही में हुई घटना के बाद अयोध्या में अग्निशमन विभाग ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में गठित दो टीमें विभिन्न कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर अग्नि सुरक्षा मानकों, आपातकालीन निकास मार्ग, अग्निशमन उपकरणों तथा एनओसी की जांच कर रही हैं। अग्निशमन विभाग के अनुसार जनपद में केवल 36 कोचिंग संस्थानों को ही विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी की गई है। जांच अभियान शुरू होते ही कई कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से कुछ संस्थानों ने अस्थायी रूप से संचालन बंद कर दिया, जबकि कुछ संचालक जांच से बचने का प्रयास करते दिखाई दिए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना अग्नि सुरक्षा मानकों के संचालित होने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
अयोध्या में सिर्फ 36 कोचिंग संस्थानों के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 13:30 IST
अयोध्या में सिर्फ 36 कोचिंग संस्थानों के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी #VaranasiLiveNews
