अयोध्या में जिला अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे डीएम, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अयोध्या में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नए जिला अस्पताल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है और जल्द प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने पुराने सीएमओ कार्यालय व जर्जर भवनों को तोड़कर नई पांच मंजिला बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव भी भेजे जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान अस्पताल भवन काफी पुराना हो चुका है, इसलिए आधुनिक सुविधाओं वाले नए भवन की जरूरत है। आरडीसी के पास स्थित पुरानी पानी की टंकी का सर्वे कराने के निर्देश जल निगम अधिकारियों को दिए गए। निरीक्षण में अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, हालांकि ओपीडी काउंटर पर कूलर न होने पर जल्द व्यवस्था के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मरीजों से वार्ता किया गया। इस दौरान सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह व सीएमओ डॉ. देवेंद्र भिटौरिया मौजूद रहे।
अयोध्या में जिला अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे डीएम, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 16:45 IST
अयोध्या में जिला अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे डीएम, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा #VaranasiLiveNews
