अयोध्या में ई-रिक्शा चालकों के समर्थन में आमरण अनशन का एलान

अयोध्या में कृष्णानंद फाउंडेशन रिक्शा यूनियन के संस्थापक मुकुंद माधव त्रिपाठी ने ई-रिक्शा चालकों के हितों को लेकर आमरण अनशन करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि चालकों के रोजगार और अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को पुलिस चौकी लता चौक पर प्रशासन के साथ हुई बैठक में रिक्शा चालकों की समस्याओं पर चर्चा हुई, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं निकल सका। यूनियन का कहना है कि प्रशासन रामपथ पर गोल्फ कार्ट चलाने की अनुमति देने की बात कर रहा है, जबकि ई-रिक्शा चालकों की मांगों पर विचार नहीं किया गया। मुकुंद माधव त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। करीब 15 हजार परिवार प्रभावित होंगे।

अयोध्या में ई-रिक्शा चालकों के समर्थन में आमरण अनशन का एलान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 13:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अयोध्या में ई-रिक्शा चालकों के समर्थन में आमरण अनशन का एलान #VaranasiLiveNews