अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल,बोले- तीन माह से वेतन बकाया

अयोध्या में होली पर्व से ठीक पहले अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था ठप हो गई। स्टेशन पर तैनात 35 सफाई कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन न मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। उनका कहना है कि अधिकारियों की ओर से केवल 2000 रुपये लेकर त्योहार निपटाने की बात कही गई, शेष वेतन बाद में देने का आश्वासन दिया गया, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। सफाई कर्मियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक तीन माह का बकाया वेतन नहीं मिलेगा, तब तक वे कार्य पर वापस नहीं लौटेंगे। वेतन न मिलने से उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है और त्योहार की खुशियां फीकी पड़ गई हैं। स्टेशन पर सफाई कार्य रुकने से यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल,बोले- तीन माह से वेतन बकाया #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 20:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल,बोले- तीन माह से वेतन बकाया #VaranasiLiveNews