भिवानी: सोंहासड़ा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता कैंप का आयोजन

सोंहासड़ा गांव के रामलीला ग्राउंड में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक विशेष जागरूकता एवं ऊर्जा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों एवं बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के लाभ, आवेदन प्रक्रिया तथा सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी की विस्तृत जानकारी दी गई। कैंप के दौरान बताया गया कि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस योजना के अंतर्गत आवेदन करें। जिन बीपीएल परिवारों की फैमिली आईडी में वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है तथा जिनकी बिजली खपत सालाना 2400 यूनिट से कम है, वे उपभोक्ता हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार की सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। वहीं जिन उपभोक्ताओं की आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक है, उन्हें भी केंद्र सरकार की सब्सिडी अवश्य मिलेगी।

भिवानी: सोंहासड़ा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता कैंप का आयोजन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 24, 2026, 18:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी: सोंहासड़ा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता कैंप का आयोजन #VaranasiLiveNews