Video: कश्मीर घाटी देखने की चाह में निकले ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक को मैप ने पहुंचा दिया हिमाचल के हमीरपुर

दुनिया की खूबसूरत घाटी का दीदार करने निकले एक ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक को गूगल मैप ने ऐसी जगह पहुंचा दिया, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। जम्मू-कश्मीर जाने की योजना बना रहा पर्यटक हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के कश्मीर गांव पहुंच गया। इस अनोखे सफर की कहानी अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया से भारत भ्रमण पर आया यह पर्यटक जम्मू-कश्मीर घूमने के लिए दिल्ली से ऑटो लेकर रवाना हुआ था। ऑटो चालक ने गूगल मैप पर गंतव्य के रूप में केवल कश्मीर दर्ज कर दिया। अधूरी जानकारी के कारण मैप ने जम्मू-कश्मीर के बजाय हमीरपुर जिले के कश्मीर गांव का रास्ता दिखा दिया और दोनों वहीं पहुंच गए। गांव पहुंचने के बाद पर्यटक ने स्थानीय लोगों से जम्मू-कश्मीर की जानकारी मांगी तो उन्हें पता चला कि वह देश के दूसरे छोर पर स्थित हिमाचल के कश्मीर गांव में खड़ा है। यह जानकर पर्यटक और ऑटो चालक दोनों हैरान रह गए।

#CityStates #Hamirpur(himachal) #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 11, 2026, 13:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Video: कश्मीर घाटी देखने की चाह में निकले ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक को मैप ने पहुंचा दिया हिमाचल के हमीरपुर #CityStates #Hamirpur(himachal) #VaranasiLiveNews