आशा-एएनएम क्लस्टर मीटिंग आयोजित

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज के सभागार में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री भागवत सिंह की अध्यक्षता में सदर ब्लॉक के छह उपकेंद्रों (माटीहनिया अमरूतिया, बांसपर, अमहवा, पकड़ी नौनिया, सारडीहा, महुअवा) की एएनएम एवं आशा की क्लस्टर मीटिंग हुई। सिंह ने सभी आशा को अपने क्षेत्र के परिवारों का 100% सर्वे कर ग्राम स्वास्थ्य सूचकांक रजिस्टर भरने तथा ई-कवच पोर्टल पर विवरण अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों में जीरो डोज, एमआर-जेई टीके, डीपीटी बूस्टर तथा मिजिल्स लक्षणों की तुरंत सूचना पर जोर दिया। बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह ने सीबीएसी फॉर्म, एबीएचए आईडी, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड एवं मृत्यु सूचना सुनिश्चित करने को कहा।

आशा-एएनएम क्लस्टर मीटिंग आयोजित #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 15:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


आशा-एएनएम क्लस्टर मीटिंग आयोजित #VaranasiLiveNews