LPG Crisis: दरबार साहिब के लंगर के लिए गैस सप्लाई जारी रखने की अपील
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते इज़रायल और ईरान के बीच तनाव को देखते हुए सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में चल रहे गुरु रामदास जी के लंगर के लिए गैस सप्लाई को लेकर प्रबंधकों ने केंद्र सरकार से अहम अपील की है। प्रबंधन का कहना है कि लंगर सेवा के लिए गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आनी चाहिए। इस संबंध में दरबार साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि श्री हरिमंदिर साहिब में रोजाना लाखों श्रद्धालु लंगर का प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और लंगर सेवा लगातार जारी है, लेकिन भविष्य की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार से विशेष अनुरोध किया गया है कि गुरु रामदास जी के लंगर के लिए गैस सप्लाई को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने बताया कि गुरु घर का लंगर 24 घंटे चलता है और संगत किसी भी समय आकर प्रसाद ग्रहण कर सकती है। लंगर में अधिकतर काम गैस पाइपलाइन के माध्यम से किया जाता है, जबकि आपात स्थिति के लिए लगभग 25 से 30 गैस सिलेंडर हमेशा तैयार रखे जाते हैं। लंगर सेवा के लिए रोजाना करीब 1300 यूनिट गैस की खपत होती है। धंगेड़ा ने कहा कि दरबार साहिब आने वाली संगतों के लिए लंगर सेवा सबसे बड़ी सेवा है और इसमें किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसलिए केंद्र सरकार से पहले भी लिखित रूप में अनुरोध किया गया है कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात का असर सप्लाई चेन पर पड़ता है तो भी गुरु रामदास जी के लंगर के लिए गैस सप्लाई को प्राथमिकता दी जाए, ताकि संगतों की सेवा निरंतर जारी रह सके।
LPG Crisis: दरबार साहिब के लंगर के लिए गैस सप्लाई जारी रखने की अपील #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 16:34 IST
LPG Crisis: दरबार साहिब के लंगर के लिए गैस सप्लाई जारी रखने की अपील #VaranasiLiveNews
