VIDEO: मुनस्यारी कांग्रेस में आक्रोश, सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का लगाया आरोप

मुनस्यारी (पिथौरागढ़) कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया ने सरकार की ओर से लगाए जा रहे जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर में स्थानीय चुने प्रतिनिधियों को नहीं बुलाकर केवल भाजपा नेताओं को बुलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शिविर में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, विधायक को नहीं बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में केवल भाजपा के नेताओं को बुलाकर 2027 चुनावों की तैयारी की जा रही है। कहा कि धारचूला-मुनस्यारी के चुने हुए प्रतिनिधियों का सरकार, प्रशासन की ओर से अपमान कर क्षेत्रीय जनता की लगातार अवहेलना की जा रही। टोलिया ने कहा कि क्षेत्र की बहुत समस्याएं हैं जो शिविर के माध्यम से जन प्रतिनिधि सुलझा सकते हैं। ब्लॉक प्रमुख डाॅ. कविता महर ने कहा कि प्रमुख होने के नाते विकास खंड के तहत होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम, शिविरों की समय पर सूचना दी जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि द्वेष भावना के चलते सूचना नहीं दी जा रही है। उन्होंने इसकी तीखी निंदा की है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि जगत सिंह महर भी मौजूद रहे।

VIDEO: मुनस्यारी कांग्रेस में आक्रोश, सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का लगाया आरोप #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 16:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: मुनस्यारी कांग्रेस में आक्रोश, सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का लगाया आरोप #VaranasiLiveNews