मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति के नाम फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने का आरोप, VIDEO
चन्दौली के पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील अंतर्गत ग्राम महादेवपुर में जमीन से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति के नाम पर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे फर्जी बैनामा करा लिया गया। मामला सामने आने के बाद पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमनारायण पाठक पुत्र स्वर्गीय रामजी पाठक, निवासी ग्राम महादेवपुर, तहसील सकलडीहा ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि ग्राम महादेवपुर, परगना मवई स्थित उनकी भूमिधरी आराजी संख्या 163, 164 और 165 संयुक्त रूप से उनके, उनके भाइयों तथा माता निर्मला देवी के नाम दर्ज है।
मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति के नाम फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने का आरोप, VIDEO #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 22, 2026, 12:45 IST
मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति के नाम फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने का आरोप, VIDEO #VaranasiLiveNews
