श्रीनगर में अलकनंदा का बहाव हुआ तेज

श्रीनगर। में मंगलवार देर रात से शुरू हुई बारिश का असर बुधवार सुबह अलकनंदा नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई दिया। श्रीनगर समेत ऊपरी क्षेत्रों में हुई बारिश और डैम से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का बहाव तेज हो गया। इससे अलकेश्वर घाट का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा जलमग्न हो गया। हालांकि दोपहर बाद बारिश थमने और पानी का दबाव कम होने पर जलस्तर में गिरावट आने लगी।सिंचाई विभाग के अनुसार बुधवार सुबह अलकनंदा नदी का जलस्तर 534.90 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर तक इसमें कुछ कमी आई, लेकिन नदी 535 मीटर के चेतावनी स्तर और 536 मीटर के खतरे के निशान से नीचे बहती रही। विभाग ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।

श्रीनगर में अलकनंदा का बहाव हुआ तेज #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 12:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


श्रीनगर में अलकनंदा का बहाव हुआ तेज #VaranasiLiveNews