अंबेडकरनगर में जंगली सुअर के जाल में फंसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले भाग निकला
यूपी के अंबेडकरनगर में सुल्तानपुर जिले की सीमा पर बुधवार की रात जंगली सुअर पकड़ने के लिए जाल लगाया गया था। इस जाल में रात के समय तेंदुआ फंस गया। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने जाल में तेंदुए को देखा तो वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर जिले की वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पिंजरा लगाया गया। तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने की तैयारी की गई। गोरखपुर से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई, ताकि उसे ट्रैंकुलाइज किया जा सके। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे तेंदुआ जाल से खुद को छुड़ाकर जंगल की ओर भाग निकला। इसके बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश में जुटी हुई हैं। ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।
अंबेडकरनगर में जंगली सुअर के जाल में फंसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले भाग निकला #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 22, 2026, 13:12 IST
अंबेडकरनगर में जंगली सुअर के जाल में फंसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले भाग निकला #VaranasiLiveNews
