आम आदमी पार्टी आम कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है- तरसेम सिंह सियालका

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त सीनियर वाइस चेयरमैन तरसेम सिंह सियालका अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए दलित समाज के अधिकारों की रक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो आम कार्यकर्ताओं और साधारण परिवारों से जुड़े लोगों को सम्मान और जिम्मेदारी देती है। तरसेम सिंह सियालका ने पदभार संभालने पर सबसे पहले वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया और मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा व पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मान सरकार में काम करने का माहौल पहले की सरकारों की तुलना में पूरी तरह जनहितैषी है। सियालका ने कहा कि वे पहले भी एससी आयोग से जुड़े रहे हैं और अब सीनियर वाइस चेयरमैन के तौर पर दलितों से जुड़े मुद्दों, अत्याचार और भेदभाव के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नशों और गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की कार्रवाई की सराहना की और लोगों से सरकार का सहयोग करने की अपील की।

आम आदमी पार्टी आम कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है- तरसेम सिंह सियालका #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 23, 2026, 16:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


आम आदमी पार्टी आम कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है- तरसेम सिंह सियालका #VaranasiLiveNews