कोरबा में मौत के मुह से निकली शिक्षिका, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, देखें

कोरबा दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद चौक के पास दिल दहला देने वाली घटना सामने आया जहां एक शिक्षिका स्कूल से घर वापस लौट रही थी इस दौरान तेज रफ्तार कर ने अपनी चपेट में ले लिया इस हादसे में स्कूटी सवार कार के पहिए के नीचे आने से बच गई नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी हादसे के बाद कार सवार भाग गया। वही घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने महिला का हालचाल जाना जहां महिला के पैर पर चोट आई है। बताया जा रहा है कि एसईसीएल ऊर्जा नगर कॉलोनी में रहने वाली शिक्षिका रीना सिंह शुक्रवार की सुबह जहां पर स्थित प्राथमिक शाला केंद्र में पढ़ने के लिए गई हुई थी जहां 4:00 बजे छुट्टी होने के बाद घर वापस लौट रही थी इस दौरान आजाद चौक के पास तेज रफ्तार नेक्सा कार ने अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाने की शिक्षिका के पैर पर चोट आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए secl हॉस्पिटल लेकर गए और इलाज कराया गया।हादसे की सारी करतूत चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि शिक्षिका ने इसकी लिखित शिकायत दीपका थाना पुलिस से की है जहा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है शाम होते ही कॉलोनी और आसपास चौक चौराहा पर तेज रफ्तार बाइक चलाने वाले युवक नजर आ जाते हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस के द्वारा समय-समय पर कार्यवाही भी की जाती है लेकिन उसके बावजूद भी बाइक सवार युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसे लोगों पर भी नजर रखने की जरूरत है। स्थानीय लोगों की माने तो मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव ज्यादा है जिसके चलते सड़क हादसे होते रहते हैं।

कोरबा में मौत के मुह से निकली शिक्षिका, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, देखें #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 10, 2026, 13:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कोरबा में मौत के मुह से निकली शिक्षिका, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, देखें #VaranasiLiveNews