फगवाड़ा के अरोड़ियां तालाब मंदिर के पास लगे कूड़े के ढेर, नगर निगम प्रशासन कूड़ा उठाने में नाकाम
फगवाड़ा के मेहली गेट क्षेत्र में अरोड़ियां तालाब मंदिर के नजदीक लगे कूड़े के ढेर अब सड़क तक आ गए हैं लेकिन फगवाड़ा नगर निगम प्रशासन को यह कूड़े के ढेर दिखाई नहीं देते। इस कूड़े के ढेर के कारण लोगों को वहां से गुजरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों द्वारा बार बार नगर निगम के अधिकारियों के पास इस कूड़े को यहां से हटाने की गुहार लगाई गई है, लेकिन नगर निगम अधिकारी उनकी बात पर गौर करने को तैयार नहीं हैं जिस कारण अब यह कूड़ा पूरी सड़क पर फैल चुका है। लोगों ने एक बार फिर से प्रशासन से इस कूड़े को यहां से हटाने की मांग की है।
फगवाड़ा के अरोड़ियां तालाब मंदिर के पास लगे कूड़े के ढेर, नगर निगम प्रशासन कूड़ा उठाने में नाकाम #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 07:06 IST
फगवाड़ा के अरोड़ियां तालाब मंदिर के पास लगे कूड़े के ढेर, नगर निगम प्रशासन कूड़ा उठाने में नाकाम #VaranasiLiveNews
