फगवाड़ा में नाबालिग से मारपीट, पीड़ित की मां ने दी थाने का घेराव की चेतावनी
फगवाड़ा में नाबालिग से मारपीट मामले में आरोपियों पर मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं किए जाने से आहत पीड़ित की मां ने थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। सिटी फगवाड़ा पुलिस ने नाबालिग से मारपीट करने के आरोप में 2 अज्ञात समेत 4 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घायल युवक की मां ने पुलिस थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। 16 वर्षीय हर्षदीप सिंह उर्फ अनमोल निवासी खालसा एन्क्लेव ने आरोप लगाया कि बीते दिन उसे उसके दोस्त ने फोन कर खेलने के लिए बाबा चिकन हाउस की बेसमेंट में बुलाया। रात 8 बजे के करीब वह वहां पहुंचा तो उसका दोस्त तीन अन्य दोस्तों के साथ बिलियर्ड खेल रहा था। जहां उन्होंने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उन लोगों ने मारपीट कर उसे बस अड्डे के बाहर फेंक दिया जहां से उसकी मां अंजू वालिया उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा ले गई। ड्यूटी डॉक्टर ने गंभीर चोटों के कारण उसे डीएमसी लुधियाना रेफर किया है। फिलहाल चारों आरोपी फरार हैं।
फगवाड़ा में नाबालिग से मारपीट, पीड़ित की मां ने दी थाने का घेराव की चेतावनी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 23, 2026, 16:51 IST
फगवाड़ा में नाबालिग से मारपीट, पीड़ित की मां ने दी थाने का घेराव की चेतावनी #VaranasiLiveNews
