बहादुरगढ़: दुल्हेड़ा व खेड़का के खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ फसल जलकर राख
गांव दुल्हेड़ा और खेड़का के खेतों में आग लगने से करीब 20 एकड़ में खड़ी गेहूं और गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग ने तेजी से फैलते हुए कई किसानों की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें हरज्ञान का एक किला, ललित व सूरजभान के पांच किले, जयकिशन हरिराम का आधा किला तथा खेड़का गांव के करीब 12 एकड़ क्षेत्र की गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा लगभग करीब दो एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल भी नष्ट हो गई। घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
बहादुरगढ़: दुल्हेड़ा व खेड़का के खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ फसल जलकर राख #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 17:08 IST
बहादुरगढ़: दुल्हेड़ा व खेड़का के खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ फसल जलकर राख #VaranasiLiveNews
