Jammu: पौनी में निकला भव्य नगर कीर्तन, खालसा पंथ के जन्म दिवस पर दिखा उत्साह
पौनी कस्बे में मंगलवार को खालसा पंथ के जन्म दिवस के उपलक्ष में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान दीदार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर कीर्तन श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन गुरु परंपरा और खालसा पंथ की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। नगर कीर्तन में विभिन्न स्थानों से आई संगतों के अलावा सभी धर्मों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देखने को मिला। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए लंगर और जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर सिख युवाओं द्वारा गतका का आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गतका के माध्यम से सिख परंपरा की वीरता और कौशल का प्रदर्शन किया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। पूरे नगर कीर्तन के दौरान धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा और क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
Jammu: पौनी में निकला भव्य नगर कीर्तन, खालसा पंथ के जन्म दिवस पर दिखा उत्साह #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 16:42 IST
Jammu: पौनी में निकला भव्य नगर कीर्तन, खालसा पंथ के जन्म दिवस पर दिखा उत्साह #VaranasiLiveNews
