झांसी के कुंज बिहारी मंदिर में हुई फूलों की भव्य होली
रविवार को रंग पंचमी पर मंदिरों में फूलों की होली खेली गई। होली के मधुर गीतों पर नृत्य हुआ। कुंज बिहारी मंदिर में फूलों की दिव्य एवं भव्य होली हुई। भगवान का अभिषेक एवं शृंगार किया गया। कलाकारों ने फाग गायन, होली गीतों एवं हरिपद का गायन किया। महंत राधा मोहन दास महाराज, बालकदास, मनु महाराज, पवनदास आदि मौजूद रहे। द्वारका कॉलोनी के मंदिर में राधा एवं कृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों की होली खेली गई। भक्ति गीतों पर नृत्य किया गया। सभी को कुमकुम चंदन लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
झांसी के कुंज बिहारी मंदिर में हुई फूलों की भव्य होली #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 09, 2026, 12:00 IST
झांसी के कुंज बिहारी मंदिर में हुई फूलों की भव्य होली #VaranasiLiveNews
