तेंदुए के हमले में गाय जख्मी, दहशत में ग्रामीण, ललितपुर के थाना जाखलौन का मामला

जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ौली में तेंदुए ने गाय पर हमला कर दिया। इससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से ग्रामीण काफी दहशत में है। गढ़ौली के रहने वाले भरत यादव ने बताया कि उनके बड़े भाई ओमकार सिंह यादव की गाय पर तेंदुआ द्वारा प्राण घातक हमला किया है। जिससे गाय को काफी ज्यादा जख्म आए हैं। इस बीच गांव में रहने वाले कपूर सिंह ने किसी तरह से तेंदुआ को वहां से भगाया। घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि उनके गांव में सुरक्षा मुहैया कराई जाए जिससे किसी ग्रामीण के साथ कोई अनहोनी ना हो सके।

तेंदुए के हमले में गाय जख्मी, दहशत में ग्रामीण, ललितपुर के थाना जाखलौन का मामला #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 09:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


तेंदुए के हमले में गाय जख्मी, दहशत में ग्रामीण, ललितपुर के थाना जाखलौन का मामला #VaranasiLiveNews