सड़क हादसे का वीडियो लाइव: गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर जाम में फंसी बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

ग्वाल पहाड़ी चौकी क्षेत्र में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर 23 फरवरी की शाम को जाम में फंसी बाइक को पीछे से इनोवा ने टक्कर मार दी। हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए। फरीदाबाद के बीके अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई मोहम्मद राशिद की शिकायत पर इनोवा के चालक के खिलाफ डीएलएफ फेज-1 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक की पहचान बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के करमस खेड़ी गांव निवासी शाकिर के रूप में हुई है। मृतक के भाई मोहम्मद राशिद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 फरवरी की शाम को वह अपने भाई शाकिर के साथ डीएलएफ फेज-3 से बाइक पर सवार होकर फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में जा रहे थे। शाम करीब 4.45 बजे वे ग्वाल पहाड़ी के पास सड़क पर जाम लगा होने के कारण एक कार पीछे बाइक रोक ली। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक को टक्कर मार दी। इनोवा की टक्कर लगने से बाइक आगे खड़ी कार से टकरा गई और दोनों गाड़ियों के बीच में फंस गई। हादसे में बाइक पर बैठे मोहम्मद राशिद व उसका भाई शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शाकिर की मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई करन ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाली इनोवा को कब्जे में ले लिया है। चालक को नोटिस जारी करके जांच में शामिल किया जाएगा। मामले की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

सड़क हादसे का वीडियो लाइव: गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर जाम में फंसी बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 20:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सड़क हादसे का वीडियो लाइव: गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर जाम में फंसी बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत #VaranasiLiveNews