स्कॉर्पियो से 98 पेटी ऑफिसर च्वाइस अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार ले जाई जा रही ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को श्रीरामपुर पुलिस ने रविवार रात पकड़ लिया। पुलिस ने बंकुल मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो से 98 पेटी अवैध शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 6.11 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्रीरामपुर पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन संख्या BR 01JL 5743 को रोककर तलाशी ली। वाहन से 98 पेटी ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

स्कॉर्पियो से 98 पेटी ऑफिसर च्वाइस अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 15:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


स्कॉर्पियो से 98 पेटी ऑफिसर च्वाइस अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार #VaranasiLiveNews