VIDEO : हिसार के अग्रोहा में 3100 महिलाओं ने लाल साड़ी पहनकर निकाली भव्य कलश यात्रा

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अग्रभागवत कथा से पहले मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 3100 महिलाओं ने भाग लिया, जो लाल रंग की साड़ी पहनकर सिर पर कलश धारण किए हुए थीं। यात्रा ने पूरे अग्रोहा शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए भक्तिमय वातावरण बना दिया। कथा के पहले दिन आचार्य शैलेंद्र ने अग्रभागवत में प्रवचन देते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन के जीवन से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके एक ईंट, एक रुपया सिद्धांत ने समाज में क्रांतिकारी बदलाव किया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री विपिन गोयल ने बताया कि तीन दिवसीय अग्रभागवत कथा का आयोजन 28 मार्च तक किया जाएगा, जबकि 29 मार्च को एक दिवसीय महायज्ञ संपन्न होगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी जमुनापुरी और महामंडलेश्वर आचार्य नर्मदा शंकर पूरी सहित अन्य संत-महात्मा अपने आशीर्वचन प्रदान करेंगे। इस भव्य आयोजन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

हिसार के अग्रोहा में 3100 महिलाओं ने लाल साड़ी पहनकर निकाली भव्य कलश यात्रा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 26, 2025, 12:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हिसार के अग्रोहा में 3100 महिलाओं ने लाल साड़ी पहनकर निकाली भव्य कलश यात्रा #VaranasiLiveNews