सोनीपत: समाधान शिविर में पहुंचीं 24 शिकायतें, अवैध कब्जे और इंतकाल के सबसे अधिक मामले

लघु सचिवालय में डीसी सुशील सारवान की अध्यक्षता में समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 24 शिकायतें आईं। इनमें ज्यादातर शिकायतें अवैध कब्जे हटवाने, इंतकाल करवाने और रजिस्ट्री से जुड़ी रहीं। डीसी ने सभी शिकायतों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 29 मार्च को होने वाली मुख्यमंत्री की रैली को लेकर सभी विभागों को सतर्कता बरतने और उससे जुड़ी तैयारियों के भी आदेश दिए। शिविर में गांव कथूरा के खरीद केंद्र पर गेहूं की सरकारी खरीद शुरू कराने, कथूरा में सरकारी काम में बाधा बन रही पब्लिक हेल्थ विभाग की दीवार हटवाने, दुकान की रजिस्ट्री करवाने, जसराणा में खेतों के रास्ते पक्के करवाने, इंतकाल कराने और छिछड़ाना में अवैध कब्जा हटवाने जैसी शिकायतें आईं। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने तथा बिजली-पानी से जुड़ी समस्याएं भी रखी गईं। डीसी ने सभी मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अंजली श्रोत्रिय, डीसीपी भारती डबास, डीएफओ रेनू बाला, बीडीपीओ परमजीत, पूनम चंदा, एक्सईएन पंचायती राज कुलबीर फौगाट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सोनीपत: समाधान शिविर में पहुंचीं 24 शिकायतें, अवैध कब्जे और इंतकाल के सबसे अधिक मामले #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 16:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सोनीपत: समाधान शिविर में पहुंचीं 24 शिकायतें, अवैध कब्जे और इंतकाल के सबसे अधिक मामले #VaranasiLiveNews