VIDEO: नैनीताल मानसून मैराथन में भारतीय एथलीटों को चुनौती देंगे केन्या के चीते
नैनीताल में रन टू लिव संस्था की ओर से आगामी 30 अगस्त को प्रतिष्ठित मानसून माउंटेन मैराथन का 15वां संस्करण आयोजित होने जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। इस मैराथन का रोमांच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है और अब तक केन्या के दो अंतरराष्ट्रीय धावकों ने भी प्रतियोगिता के लिए अपना पंजीकरण करा लिया है। रविवार को रन टू लिव के आयोजक सचिव और अंतर्राष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी ने तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मैराथन की थीम टुगेदर वी राइज (साथ मिलकर हम आगे बढ़ेंगे) रखी गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य एकता की भावना के साथ युवाओं को नशे की लत से दूर रहने का संदेश देना है। इस बार विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि चार लाख से बढ़ाकर 5.50 लाख कर दिया गया है। सागर देवराड़ी ने बताया प्रतियोगिता में देश-विदेश से 1500 से अधिक धावकों के शामिल होने की संभावना है। मैराथन में ओपन वर्ग, वेटरन वर्ग और स्कूली छात्र-छात्राओं की स्पर्धाओं के साथ रन फॉर फन का भी आयोजन किया जाएगा। हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण जारी हैं । अब तक केन्याई धावकों सहित 450 से अधिक खिलाड़ी पंजीकरण करा चुके हैं। आयोजकों ने बताया कि वर्तमान में यह दौड़ 21 किलोमीटर की होती है, लेकिन अगले वर्ष से इसे बढ़ाकर 42 किलोमीटर करने पर विचार किया जा रहा है। इस दौरान बैठक में कमलेश तिवारी, शाहिद रहमान, मोहित जगाती, वीरेंद्र भागुनी, मनीष गंगोला, हिमांशु जोशी, कमल जगाती, वीरेंद्र शाह आदि मौजूद रहे। यह होंगी प्रतियोगिता मुख्य स्पर्धा 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन) और 10 किलोमीटर की होगी, जिसमें ओपन वर्ग (18 वर्ष से अधिक) के अलावा वेटरन श्रेणी में 45+ और 55+ आयु वर्ग के पुरुष व महिला धावक हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए 10 किलोमीटर व 5 किलोमीटर की स्कूल रन और आम जनता व पर्यटकों के लिए बिना किसी उम्र सीमा के रन फॉर फन का आयोजन होगा।
VIDEO: नैनीताल मानसून मैराथन में भारतीय एथलीटों को चुनौती देंगे केन्या के चीते #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 12:34 IST
VIDEO: नैनीताल मानसून मैराथन में भारतीय एथलीटों को चुनौती देंगे केन्या के चीते #VaranasiLiveNews
