गुरुग्राम में सीबीएसई परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न, 10 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

गुरुग्राम जिले में शुक्रवार को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल से संपन्न हुई। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा दी। वहीं बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने फिजिक्स की परीक्षा दी। लगभग दस हजार विद्यार्थियों ने जिले के 143 केन्द्रों पर परीक्षा दी। केन्द्रों पर सुबह से छात्रों की चहल पहल रही और सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त नजर आई। परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थी समय से पहले पहुंचकर अंतिम तैयारी करते नजर आए। कुछ छात्रों ने प्रश्नपत्र को कठिन बताया। उनका कहना था कि कई प्रश्न घुमावदार थे, जिनके लिए अधिक समय की आवश्यकता पड़ी। वहीं कुछ विद्यार्थियों ने पेपर को मध्यम स्तर का बताया। उनका मानना था कि जिन छात्रों ने नियमित तैयारी की थी, उनके लिए प्रश्न हल करना अधिक कठिन नहीं था

गुरुग्राम में सीबीएसई परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न, 10 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 16:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गुरुग्राम में सीबीएसई परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न, 10 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा #VaranasiLiveNews