Vice President: आज से श्रीलंका दौरे पर उपराष्ट्रपति, भारतीय मूल के तमिलों और शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात
कूटनीतिक और जन-केंद्रित गतिविधियों के तहत, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 अप्रैल से श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति की श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात होगी। साथ ही वे भारतीय मूल के तमिल समुदाय से भी जुड़ेंगे। भारतीय मूल के 15 लाख तमिलों को संबोधित करेंगे यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। वह श्रीलंका निवासी करीब 15 लाख भारतीय मूल के तमिलों को संबोधित कर उनसे चर्चा भी करेंगे। ये भी पढ़ें:ईरान की धमकी- जब तक नाकाबंदी करेगा अमेरिका, तब तक बंद रहेगा होर्मुज; प. एशिया में तनाव बढ़ा क्या रहेगा उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा के अनुसार, उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, प्रधानमंत्री हरिणी अमरसूर्या और विपक्ष के नेता से मुलाकात के साथ-साथ श्रीलंकाई तमिल दलों और भारतीय मूल के तमिल राजनीतिक समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शामिल है। झा ने कहा, उपराष्ट्रपति श्रीलंकाई विपक्ष के नेता से भी मिलेंगे।
#World #International #CpRadhakrishnan #SriLanka #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 05:24 IST
Vice President: आज से श्रीलंका दौरे पर उपराष्ट्रपति, भारतीय मूल के तमिलों और शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात #World #International #CpRadhakrishnan #SriLanka #VaranasiLiveNews
