Uttarakhand: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का आज ऋषिकेश दौर, एम्स परिसर तक क्षेत्र तीन विशेष सुरक्षा जोन में विभाजित
प्रस्तावित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दौरे को लेकर एम्स ऋषिकेश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर एम्स परिसर तक पूरे क्षेत्र को तीन विशेष सुरक्षा जोन में विभाजित किया गया है। पहला जोन जौलीग्रांट एयरपोर्ट, दूसरा जोन एम्स हेलीपैड और तीसरा जोन मुख्य कार्यक्रम स्थल को बनाया गया है। तीनों जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। ये भी पढेDehradun:केदारनाथ मार्ग पर मुस्लिम व्यक्ति के मिलने पर यात्रियों ने जताई आपत्ति, थोड़ी देर रही तनाव की स्थिति सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि दौरे के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखते हुए चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो। संवाद
#CityStates #Dehradun #Rishikesh #Uttarakhand #Rudraprayag #VicePresidentCpRadhakrishnan #CpRadhakrishnan #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 07:16 IST
Uttarakhand: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का आज ऋषिकेश दौर, एम्स परिसर तक क्षेत्र तीन विशेष सुरक्षा जोन में विभाजित #CityStates #Dehradun #Rishikesh #Uttarakhand #Rudraprayag #VicePresidentCpRadhakrishnan #CpRadhakrishnan #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
