वैभव लक्ष्मी राजयोग बनने से इन राशियों के ऊपर बरसेगा खूब धन और चमक उठेगा भाग्य
ज्योतिष में ग्रहों की चाल और परिवर्तन का असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर होता रहता है। ग्रह एक निश्चत अंतराल पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। इसी क्रम में दो यो दो से ज्यादा ग्रहों की युति किसी एक राशि में देखने को मिलती है। ग्रहों की युति से कई तरह के शुभ राजयोग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि ऐसा ही एक राजयोग 18 अप्रैल को बनने वाला है। धन और वैभव के दाता ग्रह शुक्र और मन के कारक ग्रह चंद्रमा की युति 18 अप्रैल को होगी। जिससे वैभव लक्ष्मी राजयोग बनेगा। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, संपन्नता, भोग-विलास, सौंदर्य, कला और दांपत्य जीवन का कारक माना जाता है, वहीं चंद्रमा को मन, माता, भावुकता और मानसिक स्थिति का कारक होता है। ऐसे में इन दोनों ही ग्रहों की युति से बना वैभव लक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ मान जाता है। आइए जानते है इस राजयोग के बनने पर किन राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। वैभव लक्ष्मी राजयोग ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और चंद्रमा की युति को बहुत ही शुभ माना जाता है। 18 अप्रैल को चंद्रमा और शुक्र की युति मेष राशि राशि में होगी। जब चंद्रमा और शुक्र की युति कुंडली के केंद्र और त्रिकोण भाव में बनती है तो वैभव लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है। कुंडली में इस राजयोग के बनने पर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और आर्थिक संपन्नता आती है। इसके शुभ प्रभाव से जीवन में धन, सुख, ऐश्वर्य, सुख-सुविधा और मानसिक शांति मिलती है। इस राजयोग के प्रभाव के कारण आय के साधनों में वृद्धि, करियर-कारोबार में उन्नति के योग बनते हैं।
#Predictions #VaibhavLakshmiRajyog #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 15:16 IST
वैभव लक्ष्मी राजयोग बनने से इन राशियों के ऊपर बरसेगा खूब धन और चमक उठेगा भाग्य #Predictions #VaibhavLakshmiRajyog #VaranasiLiveNews
